दुसरे राज्यों से गंडे ला रही हैं प्रियंका, सबूत मिले तो होगी कार्रवाई : स्वतंत्र देव सिंह

बरेली (उप्र)। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में दिक्कतें उत्पन्न करने के लिए दूसरे राज्यों से गुंडे ला रही हैं और चेतावनी कि यदि इसके सबूत मिले कि वह राज्य में हिंसा वित्तपोषण कर रही हैं उनके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। 



सिंह ने कांग्रेस महासचिव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में दंगा करवाना चाहती हैं, हिंसा करवाना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश में बाहर के गुंडों को बुलाकर पत्थरबाजी और हिंसा करा रही हैं। सिंह ने रविवार को कहा कि जो प्रदेश तीन साल से शांत चल रहा था उस प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा अशांति फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में हिंसा फैला रहे हैं। ये लोग जात..पात की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। अगर अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी द्वारा फंडिंग करके पत्थरबाजी और हिंसा करने के सुबूत मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।