गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग

तीन लड़कियां जिंदा जली, एक ने बालकनी से कूदकर बचाई जान


चंडीगढ़( एजेंसी)। शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हो गया। शहर के सेक्टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल पीजी में आग लग गई। इससे तीन लड़कियां जिंदा जल गई। वहीं, एक लड़की ने पहली मंजिल से स्थित इस पेइंग गेस्ट हाऊस की बालकनी से कूद कर अपनी जान बचाई। वह गंभीर रूप से घायल गई। हादसे में मारी गई लड़कियों पहचान रिया, पंछी और मुस्कान तौर पर हुई है।


इनमें दो पंजाब एक हरियाणा की रहने वाली थीघटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गयापुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया बताया जा रहा है कि पीजी में लोगों अचानक धुंआ उठता हुआ देखाइसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दीमौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पुलिस पहुंची और आग बुझाने काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा वहां तीन लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थीउनकी तब तक मौत हो चुकी थीतीनों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पीजी में लगभग 25 बच्चों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन अभी यहां चार-पांच लड़कियां ही रही थीं। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।